Hot News

रास्ता विवाद को लेकर घर में घुस कर लाठी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

गुमला. शहर से सटे करौंदी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने अमर नायक के घर पर घुस कर हमला किया है. अमर नायक को लाठी डंडा से पीट कर अधमरा कर दिया. इस दौरान बचाने पहुंची पत्नी व मां को भी हमलावरों ने पीटा है. हमलावरों ने अमर नायक को घर के अंदर पीटने के बाद घसीट कर बाहर निकाला. इसके बाद जमकर पीटा. इसके बाद मरा हुआ समझकर उसे छोड़ कर भाग गये. इधर घटना की सूचना पर पहुंची गुमला थाना की पुलिस ने अमर नायक को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस संबंध में अमर नायक की पत्नी लक्ष्मी देवी ने गुमला थाना को लिखित आवेदन सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने गांव के ही धनी नायक, विकास नायक, राहुल नायक, कमलेश नायक व झुमरा नायक को आरोपी बनायी है. थाना में दिये आवेदन में लक्ष्मी ने कहा है कि उसका पति अपने में कंबल ओढ़ कर सो रहा था, तभी सभी हमलावर लाठी डंडे लेकर पहुंचे और घर में घुस कर सो रहे अमर नायक पर हमला कर दिया. इसके बाद विस्तार से उसे घसीटते हुए घर के बाहर निकला और बेरहमी से पीटा. जब घर के सदस्य बचाने गये, तो हमलोगों को भी पीटा है. लक्ष्मी देवी ने कहा है कि कुछ दिन पहले रास्ता का विवाद हुआ था. इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर अमर को पीटा है. बचाने के क्रम में मैं, मेरी सास, गोतनी व शिशु भी घायल हो गये. मारपीट करने के बाद हमलावर चले गये. पुलिस को सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रास्ता विवाद को लेकर घर में घुस कर लाठी से पीटा, अस्पताल में भर्ती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top