Hot News

रास्ते के विवाद में कुदाल से हमला, मोतिहारी में खून-खराबा, एक की मौत

Bihar News: मोतिहारी में लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला गांव में शनिवार दोपहर रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां पर कुदाल से हमलाकर चार लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया गया, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान जवाहिर सहनी (55) के रूप में हुई है. उनके परिवार के अन्य सदस्य कमलावती देवी, अजय सहनी और गोविंदा सहनी को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.

विवाद का कारण

रास्ते की जमीन को लेकर बिगन सहनी झोपड़ी बना रहा था, जब जवाहिर ने इसे देखा और रास्ता छोड़कर झोपड़ी बनाने की सलाह दी, तो बिगन सहनी गुस्से में आ गया. दोनों के बीच तीखी बहस हुई और बिगन ने कुदाल से जवाहिर पर हमला कर दिया. जब जवाहिर के परिजन बचाने आए, तो बिगन और उसके परिवार के अन्य सदस्य कुदाल और राड से हमला कर सभी को घायल कर दिया और फरार हो गए.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़े: बिहार में उगेगा आस्था का नया सूरज, दो करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सूर्य मंदिर

घायलों का इलाज

घायलों को तत्काल इलाज के लिए शहर लाया गया, जहां जवाहिर सहनी की रविवार सुबह मौत हो गई. कमलावती और अजय की हालत गंभीर बनी हुई है.

The post रास्ते के विवाद में कुदाल से हमला, मोतिहारी में खून-खराबा, एक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top