Rahul Gandhi Puducherry Rally: पुडुचेरी के लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, बीजेपी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन उसने दिया नहीं. हम पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राहुल गांधी ने कहा- पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा कांग्रेस का हमेशा से रहा है.
राहुल गांधी ने बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीना और 30000 नौकरियों का वादा
पुडुचेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- हम बेरोजगार युवाओं को 2000 रुपये महीने की मदद देने जा रहे हैं. हम प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर में 30000 नई नौकरियां देने जा रहे हैं. स्त्रीओं के लिए फ्री बस सेवा का वादा करते हुए राहुल ने कहा- मैं कई औरतों को यहां देख रहा हूं और मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आप बसों में मुफ्त में सफर करने जा रही हैं.
#WATCH | “We are committed to giving full statehood to Puducherry,” says LoP, Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi, addressing an election rally in Lawspet, Puducherry. pic.twitter.com/BXmFt0poua
— ANI (@ANI) April 6, 2026
BJP पुडुचेरी को अडाणी के पास बेचना चाहती है : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा- BJP रिमोट कंट्रोल से राज्य चलाती है. क्षेत्रीय नेताओं को दरकिनार कर दिया गया है. सैकड़ों फैक्ट्रियां अब बंद हो चुकी हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा – BJP चाहती है कि पुडुचेरी अडाणी का हो जाए. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कराईकल बंदरगाह पहले ही उन्हें बेचा जा चुका है. राहुल ने बीजेपी पर मंदिर पर कब्जा करने और भगवान से चोरी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा- राज्य में कानून-व्यवस्था खराब हो रही है और लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं.
ये भी पढ़ें: पत्नी पर उंगली उठी तो दहाड़े हिमंता बिस्वा सरमा, कहा- पाकिस्तान से जुड़े हैं कांग्रेस के तार
कूचबिहार में पीएम मोदी का ऐलान- 2029 से स्त्रीओं को 33% आरक्षण, संदेशखाली पर ममता बनर्जी प्रशासन को घेरा
The post राहुल गांधी ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा, युवाओं को 2000 रुपये और 30000 नौकरियों का किया वादा appeared first on Naya Vichar.

