Atal Canteen: 25 नये अटल कैंटिन का उद्घाटन करने के बाद CM रेखा गुप्ता ने कहा, यह दिल्ली के लोगों के लिए खुशी का पल है. हर दिन, 70 हजार लोगों को इन अटल कैंटीन में खाना मिलेगा. हम अटल जी के सपने को पूरा कर रहे हैं और दिल्ली में प्रशासन का एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. हमने पूरी दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की हैं. यह हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव है.
#WATCH | Delhi: Lieutenant Governor of Delhi
Vinai Kumar Saxena says, “… One can enjoy a meal for just Rs 5, which is great. So far, 70 canteens have been opened, with more planned for the future. This initiative will provide significant relief to labourers and the poor who do… https://t.co/FqIeNge50s— ANI (@ANI) February 19, 2026
कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है : एलजी
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने कहा, कोई भी सिर्फ Rs 5 में खाना खा सकता है, जो बहुत बढ़िया है. अब तक 70 कैंटीन खोली जा चुकी हैं, और भविष्य में और खोलने की योजना है. इस पहल से मजदूरों और गरीबों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें अपने काम की जगह के पास खाने की सही सुविधा नहीं मिलती. दिल्ली प्रशासन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, दिल्ली के लोगों को ज्यादा से ज्यादा सर्विस और सुविधाएं देने के मिशन पर बिना थके काम कर रही है.
अटल कैंटिन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित
प्रशासन ने इस योजना के संचालन और प्रबंधन के लिए 104.24 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. प्रत्येक अटल कैंटीन प्रतिदिन लगभग 1000 भोजन परोसेगी, जिससे दिल्ली भर में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अटल कैंटीन का उद्देश्य दिल्ली भर में शहरी गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराना है. यह पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी भूखा न सोए.
The post रुपये में भरपेट भोजन, दिल्ली में 70 अटल कैंटिन में प्रतिदिन 70 हजार से अधिक को मिलेगा खाना appeared first on Naya Vichar.

