नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक पर मंगलवार की शाम मारपीट में एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया । घायल छात्र की पहचान बिक्रम पुर बांदे निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है की उक्त छात्र कुछ दोस्त के साथ उक्त चौक पर था ।किसी बात को लेकर अनबन हो गया।इसी अनबन को लेकर अन्य दोस्तों ने लाठी डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया। हालांकि मारपीट की घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।छात्र के जख्मी होने की सूचना पर पहुंचे 112 की टीम ने एक दोस्त के मदद से इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल ले गया जहां घायल की इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया की घटना में हुए घायल की ओर से आवेदन नहीं आया है आवेदन आने के बाद दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।