Hot News

रेलवे से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने किया बड़ा अच्छा बदलाव

IRCTC: जब से इंडियन रेलवे ने फेक अकाउंट फर्जीवाड़े का पता लगाया है, इस वक्त से आईआरसीटीसी अब और सतर्क हो गई है. गलत इस्तेमाल को रोका जा सके और आम लोगों को सही तरीके से टिकट मिल सके इसके लिए रेलवे ने कुछ बड़े कदम उठाएं है. अब से ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी. रेलवे काउंटर से टिकट बुक कर रहे हैं तो OTP वेरिफिकेशन जरूरी होगा. रेल मंत्रालय ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक कर लें, जिससे किसी भी तरह की परेशानी ना हो.

1 जुलाई 2025

अब आपको IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार से पहचान कराना जरूरी होगा. बता दें कि ये नियम 1 जुलाई 2025 से लागू कर दिया जाएगा.

अगर आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक कराना चाहते हैं, तो आपको अपना आधार नंबर अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके उसे वेरीफाई कराना होगा. 15 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करते समय आधार पर आधारित OTP से भी वेरिफाई कराना जरूरी हो जाएगा.

ऑथोराइज रेलवे एजेंट

अगर आप तत्काल टिकट पीआरएस काउंटर या किसी ऑथोराइज रेलवे एजेंट से बुक कराते हैं, तो आपको OTP (वन-टाइम पासवर्ड) से वेरिफिकेशन कराना पड़ेगा. इसका मतलब टिकट बुकिंग के दौरान आपके मोबाइल पर एक कोड आएगा, जिसे डालने के बाद टिकट बुक होगा. ये नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होगा.

आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा

जब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होगी, तो 30 मिनट तक किसी भी ऑथॉराइज एजेंट को टिकट बुक करने की इजाजत नहीं होगी, इससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट आसानी से मिल सकेगा.
एजेंट सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक एसी क्लास के लिए टिकट नहीं बुक कर सकते.
एजेंट 11:00 बजे से 11:30 बजे तक नॉन-एसी क्लास के लिए टिकट नहीं बुक कर सकते.

ऐसे होगा अब टिकट बुक

IRCTC की वेबसाइट पर जाएं और अपना User Name और Password डालकर लॉगइन करें. जहां से यात्रा शुरू करनी है (From), जहां जाना है (To), यात्रा की तारीख और क्लास (2A, SL) सब डालें. Quota वाले ऑप्शन में Tatkal चुनें. इसके बाद उस रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट दिखाई देगी. ट्रेन के क्लास (जैसे SL, 3A) पर क्लिक करें. दाईं ओर कोटा का ऑप्शन भी दिखेगा जिसमें Tatkal सिलेक्ट रहना चाहिए. आप जिस ट्रेन में टिकट बुक कर रहे है, उसके सामने दिए गए “Book Now” बटन पर क्लिक करें.

अब अपना नाम, उम्र, लिंग, सीट और खाना चाहिए या नहीं, ये सब जानकारी भरें. इसके बाद Verification code आएगा और फिर एक मोबाइल नंबर डालें जिस पर टिकट और कैंसलेशन की जानकारी SMS से मिल सके. अब Continue बटन पर क्लिक करें.

आपको टिकट की सारी डिटेल्स, कुल किराया (GST), और उस समय बर्थ की उपलब्धता स्क्रीन पर दिखाई देगी. सबकुछ चेक करके Continue पर क्लिक करें. अब जो भी Payment Gateway दिखे (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग), उसमें से अपनी पसंद का पेमेंट तरीका चुनें. फिर “Pay & Book” बटन पर क्लिक करें. आप बैंक की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे और वहां पेमेंट पूरा करें. टिकट बुक होते ही एक कन्फर्मेशन पेज दिखाई देगा और एक SMS के जरिए आपको Virtual Reservation Message (VRM) मोबाइल पर भेज दिया जाएगा.

Also Read: Ahmedabad Plane Crash:विमान हादसे में गई जान, जानिए मृतकों के परिवार को कितना मिलेगा मुआवजा

The post रेलवे से यात्रा करने वालों के लिए खुशसमाचारी, IRCTC ने किया बड़ा अच्छा बदलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top