खूंटी. खूंटी-तमाड़ पर कदमा चर्च के समीप गुरुवार को एक कंटेनर ने सड़क किनारे लगी रेलिंग को धक्का मार दिया. जिससे रेलिंग टूट गयी. वहीं इसमें कंटेनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर के कारण कंटेनर सड़क के बीचो-बीच पलट गया. जानकारी के मुताबिक कंटेनर का चालक विनोद कुमार को झपकी आ गयी थी. जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने बताया कि कंटेनर में डोमिनोज पिज्जा का सामान लदा है. जिसे लेकर वह कोलकाता से संबलपुर जा रहा था. घटना की जानकारी पर खूंटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. दुर्घटना में चालक रामकेश कुमार को मामूली चोट आयी है.
The post रेलिंग से टकरा कर कंटेनर पलटा appeared first on Naya Vichar.