Hot News

रेल कारखाना पर 22 सितंबर से होगा अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन

पीओएच रेल डब्बा, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन रेल गुमटी पर औवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर नई रेल लाईन निर्माण है मुख्य मांग

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुररेल कारखाना में पीओएच डब्बा, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक रेल गुमटी पर औवरब्रीज, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम नई रेल लाईन निर्माण कार्य शुरू करने आदि मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच द्वारा रविवार को डीआरएम चौक पर एक विस्तारित बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता जीबछ पासवान ने की। मौके पर भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, शिक्षक जीतेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक राय, माकपा के रघुनाथ राय, राजद के राकेश ठाकुर, शंभू राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।सभा को संबोधित करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे। मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी नई रेल लाईन योजना को मंजूरी दे।राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है। रेल विस्तार एवं विकास मंच रेल प्रशासन के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। जब पीओएच डब्बा निर्माण के लिए बजट सत्र 2016-17 में 63 करोड़ 82 लाख 57 हजार रूपये आवंटन हुआ, रूपये निकासी भी की गई फिर डब्बा निर्माण कार्य की शुरुआत क्यों नहीं हुआ। कभी जगह कम होने का बहाना तो फिर कभी जांच कमिटी का बहाना बनाकर पीओपी डब्बा निर्माण कार्य शुरू कराने से रेल प्रशासन भाग रही है और भागते रेल प्रशासन को पकड़ने के लिए मंच रेल कारखाना पर 22 सितंबर से अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल करेगी।माकपा के रघुनाथ राय ने जिले के सभी सामाजिक एवं नेतृत्वक दलों, संगठनों, छात्र-नौजवान, मजदूर-किसान, व्यवसाई-बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शरीक होकर सफल बनाने की अपील की है। बैठक से अनशन आन्दोलन की सफलता के लिए अनशनकारी का नाम तय किया गया साथ ही जगह-जगह बैठक करने, आमंत्रण पत्र एवं पर्चा वितरण करने, नुक्कड़ सभा, अपने-अपने संगठन एवं दलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी दिलाने आदि का निर्णय लिया गया।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top