Hot News

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें री-शेड्यूल, देरी से रवाना होंगी हटिया-टाटा एक्सप्रेस

Indian Railways News, रांची (राजेश झा की रिपोर्ट): दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में बुनियादी ढांचे के विकास और रोलिंग ब्लॉक के कारण झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. इस वजह से रेल यात्रियों को 14 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच यात्रा करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है रेल मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है.

विलंब से चलेंगी ये ट्रेनें

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से हटिया स्टेशन से रवाना होगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के समय में भी फेरबदल किया गया है. यह ट्रेन 14 अप्रैल को अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे और 16 अप्रैल को दो घंटे की देरी से टाटानगर से खुलेगी. परिचालन में इस बदलाव का सीधा असर उन दैनिक यात्रियों पर पड़ेगा जो इन रूटों पर निर्भर हैं.

Also Read: चतरा: पिस्टल की नोक पर CSP संचालक से 2.96 लाख की लूट, बैंक से लौटते वक्त अपराधियों ने घेरा

मार्ग में परिवर्तन

ब्लॉकिंग के कारण न केवल ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है, बल्कि टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग को भी डायवर्ट किया गया है. ट्रेन संख्या 18601 14, 15, 16 और 18 अप्रैल को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी. इन तारीखों पर यह ट्रेन चांडिल से गुंडा बिहार होते हुए मुरी तक जाएगी. इस बदलाव के कारण पुरुलिया और कोटशिला जाने वाले यात्रियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है.

विकास कार्य पूरा होते ही फिर सामान्य होगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, पूछताछ काउंटर या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जांच लें. विकास कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया जाएगा.

Also Read: ट्रेन में WT चलने वाले सावधान! झारखंड के इस स्टेशन गप्प से धर लेते हैं टीटी, भी 284 धराए

The post रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें री-शेड्यूल, देरी से रवाना होंगी हटिया-टाटा एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top