Hot News

रोशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत

Ranchi Mayor Election: रांची नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी रोशनी खलखो के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करायी गयी है. शिकायत में कहा गया है कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने ऐसे कृत्य किये, जो चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के खिलाफ हैं. इस मामले ने नगर निगम चुनाव की नेतृत्व को और गर्मा दिया है.

नामांकन के दौरान जुलूस और नारेबाजी का आरोप

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि चार फरवरी को रोशनी खलखो ने नामांकन दाखिल करने के दौरान समर्थकों के साथ जुलूस निकाला. यह जुलूस कमिश्नरी गेट तक पहुंचा, जहां धार्मिक नारों का प्रयोग किया गया. आरोप है कि भगवा झंडे के साथ प्रचार किया गया, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रत्यक्ष उल्लंघन है. पत्र में इसे चुनावी नियमों के विरुद्ध बताया गया है.

धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर सवाल

शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान धार्मिक प्रतीकों, नारों या भावनाओं का उपयोग प्रतिबंधित है. इससे चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित होती है और मतदाताओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मर्यादा के खिलाफ हैं और इन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

शिकायतकर्ताओं की मांग

रोशन तिर्की, सुजल विजय आनंद कुजूर, सुजीत कुजूर समेत अन्य लोगों द्वारा दी गयी शिकायत में राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की गयी है कि पूरे मामले का संज्ञान लिया जाए. साथ ही, आरोप सही पाए जाने पर संबंधित प्रत्याशी के नामांकन को रद्द करने की कार्रवाई की जाए. शिकायतकर्ताओं का तर्क है कि यदि ऐसे मामलों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो चुनावी व्यवस्था पर जनता का भरोसा कमजोर होगा.

वार्ड 18 से जुड़ा एक अन्य मामला

इसी बीच वार्ड संख्या 18 के पार्षद प्रत्याशी सोमवित माजी ने अपने वार्ड के कुछ प्रत्याशियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. इस शिकायत को लेकर जिला प्रशासन के निर्वाची पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच करायी. जांच के दौरान सोमवित माजी द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए.

इसे भी पढ़ें: 40 दिन से लापता गिरिडीह की किशोरी रांची से बरामद, सुखदेवनगर से लापता

जांच के बाद आरोप खारिज

निर्वाची पदाधिकारी की रिपोर्ट के बाद वार्ड 18 से संबंधित सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी रही और नियमों के अनुसार सभी दस्तावेजों की जांच की गयी. फिलहाल, रोशनी खलखो से जुड़ी शिकायत पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है, जिस पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी.

इसे भी पढ़ें: देवघर की रीता चौरसिया के पास अफरात पैसा, डॉ गौरव सबसे अमीर

The post रोशनी खलखो पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top