Hot News

लंदन में CM हेमंत और कल्पना सोरेन का प्रवासी झारखंडियों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, भावुक हुए मुख्यमंत्री

Hemant Soren, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में विदेशी दौरे पर गये प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बुधवार देर रात दावोस से लंदन पहुंचे. लंदन पहुंचते ही वहां रह रहे झारखंड के लोगों ने पारंपरिक नागपुरी गीतों और नृत्यों से मुख्यमंत्री और उनके साथियों का जोरदार स्वागत किया. प्रवासी झारखंडियों के इस स्वागत से सीएम हेमंत और विधायक कल्पना सोरेन भावुक हो उठी.

स्वागत से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सभी के स्नेह और सम्मान से मैं अभिभूत हूं. जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है. विदेश की धरती पर भी झारखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को जीवित देखना गर्व की बात है. लंदन में रहकर भी झारखंड का नाम रोशन कर रहे आप सभी लोगों का मैं हृदय से आभार प्रकट करता हूं.

Also Read: हेल्थ हब बनेगा झारखंड, नये आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज को मिली केंद्र की मंजूरी; रंग लाई मंत्री इरफान अंसारी की कोशिश

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खुशी से झूमे प्रवासी झारखंडी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी टीम से मिलकर लंदन में रह रहे झारखंडी भी काफी उत्साहित नजर आये. सभी ने अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुशी और गर्व महसूस किया. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने स्वागत समारोह के क्षणों को अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया.

संस्कृति से ही पहचान : कल्पना सोरेन

स्वागत के वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कल्पना सोरेन ने लिखा कि दुनिया के किसी भी कोने में रहें, झारखंडी अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोकर रखते हैं. हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है.

Also Read: निजी जमीन पर माइनिंग का कचरा डालने पर बवाल, धनबाद में ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन

The post लंदन में CM हेमंत और कल्पना सोरेन का प्रवासी झारखंडियों ने किया पारंपरिक गीतों से स्वागत, भावुक हुए मुख्यमंत्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top