Hot News

लंदन यात्रा का शिड्यूल बदला, आज रवाना हो सकती हैं सीएम

संवाददाता, कोलकाता

लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आग लगने की घटना के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन फिलहाल बाधित है. इस वजह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे में बदलाव होने की संभावना है. राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री जिस एयरलाइंस कंपनी की फ्लाइट से लंदन जाने वाली हैं, अगर वह कंपनी राज्य प्रशासन के आवेदन को स्वीकार करती है, तो शनिवार रात को मुख्यमंत्री दुबई होते हुए लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं. हालांकि इसमें भी बदलाव होने संभावना है, क्योंकि हीथ्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने अब तक नहीं बताया है कि एयरपोर्ट पर शनिवार से विमान सेवा सामान्य होगी या नहीं. मुख्यमंत्री अगर लंदन के लिए रवाना होती भी हैं, तो यह जरूरी नहीं कि उनका विमान हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही उतरेगा. उनका विमान गैटविक एयरपोर्ट पर भी उतार सकता है. अब तक हीथ्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने केवल पांच विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की मंजूरी दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लंदन यात्रा का शिड्यूल बदला, आज रवाना हो सकती हैं सीएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top