Hot News

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में सोते हुए यात्री पर गिरा एसी वेंट, बाल-बाल बचा

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में के एसी कोच में सोते हुए यात्री पर एसी वेंट टूट कर गिर गया. जिसके बाद रात के समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. गाड़ी संख्या-15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में बीते शनिवार की देर रात एसी कोच के ऊपर के बर्थ पर अधिवक्ता अनंत अग्रहरी नाम के युवक यात्रा कर रहे थे. वे पूरी तरह नींद में थे, इसी दौरान कोच की छतरी में लगा एसी वेंट का पूरा पैनल उन पर धड़ाम से गिर गया. अचानक से भारी भरकम चीज के गिरने से वे घबरा कर नीचे की ओर अनियंत्रित हो कर गिर गए. कोच के अन्य यात्री भी शोर होने पर जग गये. उनके सिर और हाथ में काफी चोट लगी. इस घटना के बाद कोच में सफर कर रहे बाकि यात्री भी डर गये. मामले को लेकर देर रात ही उन्होंने रेलमंत्रालय से लेकर पीएमओ व अधिकारियों को टैग कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. साक्ष्य के तौर पर वीडियों के साथ तस्वीर भी शेयर किया.

यात्री पर गिरा एसी वेंट
यात्री पर गिरा एसी वेंट

जान के साथ खिलवाड़, कौन होता जिम्मेवार ?

यात्री ने बताया कि गोरखपुर से बिहार के लिए वे यात्रा कर रहे थे. वे रेलवे के अधिकारियों और मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठाया. बताया कि यदि उनके साथ कुछ हो जाता तो इसके लिए जिम्मेवार कौन होता. ऐसे कई यात्री रेलवे की लापरवाही का शिकार होते है. इस तरह की घटना में किसी की जान भी जा सकती है. मामले में रेलवे सेवा की ओर से डीआरएम सोनपुर को टैग कर संबंधित अधिकारियों को सूचित करने की बात कही गयी. हालांकि मामले में रेलवे की ओर से कोइ ठोस पहन नहीं की गयी.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

The post लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस में सोते हुए यात्री पर गिरा एसी वेंट, बाल-बाल बचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top