Hot News

लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीजेपी कार्यालय के समीप रविवार की सुबह लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी स्त्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. वहीं, बाइक चला रहे मृतका के पति गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी रमाकांत सिंह की 40 वर्षीया पत्नी विमल देवी हैं. हादसे में मृतका के पति पति रमाकांत सिंह जख्मी हो गये. दंपती वर्तमान में पटना जिले के इंद्रपुरी में अपना मकान बनाकर रहते हैं. इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि वह पटना स्थित इंद्रपुरी से बाइक से अपने गांव जा रहे थे. उसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर स्थित बीजेपी कार्यालय के समीप लग्जरी वाहन ने उन्हें रौंद दिया. इसके बाद (1033) हाइवे एंबुलेंस एवं डायल 112 नंबर पुलिस वाहन के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने विमल देवी को मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे. टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्री श्रेया सिंह एवं एक पुत्र रविकांत सिंह है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. उनके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लग्जरी वाहन ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top