Sunanda Sharma Concert: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के लाइव कॉन्सर्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैन ने अचानक स्टेज पर चढ़कर उन्हें छूने की कोशिश की. यह घटना गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में आयोजित शो के दौरान हुई, जहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.
फैन की हरकत से सहमीं सिंगर
सुनंदा शर्मा स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस में व्यस्त थीं और फैंस उनके गानों का आनंद ले रहे थे. तभी अचानक एक युवक स्टेज पर कूद गया और सिंगर के पास पहुंचकर उनके पैरों में गिर पड़ा. इसके बाद उसने उन्हें छूने की कोशिश की, जिससे सिंगर बुरी तरह घबरा गईं.
The energy at RKGIT shifted in a heartbeat today. 📉
A fan rushed the stage, leaving Sunanda Sharma visibly shaken.
She chose her safety and walked off—as she should. 🛡️ pic.twitter.com/1rq2vHRJ1Y— Girija (@Girijaa_oak) April 4, 2026
इस अप्रत्याशित घटना से डरकर सुनंदा शर्मा की चीख निकल गई और उन्होंने तुरंत अपनी परफॉर्मेंस रोक दी. वह बिना देर किए स्टेज छोड़कर बैकस्टेज चली गईं.
चीख से मचा हड़कंप
घटना के समय माइक्रोफोन ऑन था, जिससे उनकी चीख साफ सुनाई दी. सिंगर की आवाज सुनते ही वहां मौजूद दर्शकों में हड़कंप मच गया. कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया.
बताया जा रहा है कि वह युवक करीब दो मिनट तक स्टेज पर मौजूद रहा और अजीब हरकतें करता रहा. इस दौरान उसने बाहें फैलाकर पोज भी दिया, जिससे स्थिति और असहज हो गई.
पुलिस ने लिया एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों और बाउंसरों ने तुरंत कार्रवाई की और युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवक उसी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है. Ghaziabad Police ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
शो हुआ रद्द
इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा इतनी डर गईं कि वह दोबारा स्टेज पर नहीं लौटीं. दर्शकों के आग्रह के बावजूद उनकी टीम ने शो को बीच में ही रद्द करने का फैसला लिया.
यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि कलाकारों की सुरक्षा को लेकर आयोजकों को और सख्त कदम उठाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन ने खोला पेरेंटिंग का राज, बेटी आराध्या को लेकर कही ये बड़ी बात
The post लाइव कॉन्सर्ट में फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, चिल्लाकर रोकी परफॉर्मेंस appeared first on Naya Vichar.

