Hot News

लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार

एक कट्टा व कारतूस भी बरामद प्रतिनिधि, हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियारी प्रतापपुर सीमाना खोरिला पीपल के समीप मंगलवार की रात लूटपाट के साथ एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. इस दौरान गुप्त सूचना पर प्रतापपुर गांव में रंजीत कुमार, पिता राजेंद्र महतो उर्फ राजो महतो उर्फ की खोज में उसके घर में छापेमारी की गयी. जहां से रंजीत कुमार के कमरे से कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार का गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य कमरों की तलाशी लिये जाने पर 750 एमएल की चार बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. मामले में रंजीत के पिता राजो महतो को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार से पूछताछ करने पर उसने गोलीकांड एवं लूटपाट में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top