Hot News

लॉ का करियर छोड़ IAS बनीं वैशाली सिंह, 6 बार गोल्ड मेडल  

IAS Vaishali Singh: वकीलों से घिरी हुई थी. खुद भी वकील थी. लेकिन एक दिन अचानक सब छोड़कर यूपीएससी क्रैक करने का जुनून सर चढ़ गया. पहले प्रयास में गलत स्ट्रैटजी के कारण असफलता मिली. लेकिन दूसरे ही प्रयास में किस्मत बदल डाली. कुछ ऐसी ही कहानी है इस यंग स्त्री IAS की जोकि हरियाणा की रहने वाली हैं. हम बात कर रहे हैं वैशाली सिंह की.

स्त्री सशक्तिकरण को बढ़ावा

वैशाली सिंह (Vaishali Singh Current Posting) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), गुरुग्राम के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं. वैशाली सिंह उन गिने चुने IAS में से एक हैं, जो ग्राउंड पर दिखती हैं. फिर चाहे वो बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाया जाने वाला प्रोग्राम हो या फिर कैंसर से बचने के लिए स्त्रीओं और लड़कियों को जागरुक करना हो, वैशाली सिंह हमेशा एक्टिव रहती हैं.

एक कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर (PC-X)

स्पोर्ट्स और साइकलिंग में है रूचि

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें फीट रहना पसंद है. साथ ही स्पोर्ट्स और साइकलिंग में इंटरेस्ट है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक साइकलिंग करते हुए फोटो भी अपलोड किया है. साथ ही वे एक डॉग लवर हैं.

Vaishali Singh ias dog Lover
वैशाली सिंह (Image Source- X)

गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं

वैशाली सिंह मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई फरीदाबाद से हुई. ग्रेजुएशन की पढ़ाई नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से हुई. NLU से वैशाली सिंह ने पांच साल का इंटीग्रेटेड लॉ का कोर्स किया है. पढ़ाई के दौरान उन्होंने 6 बार गोल्ड मेडल जीता.

कहां से मिली UPSC की प्रेरणा?

लॉ करने के बाद वैशाली को फील हुआ कि वो जो करना चाह रही हैं, नहीं कर पा रही हैं. वे जब फील्ड में जाती और लोगों की तकलीफें देखती तो उनका मन होता था कि इसे बदल दें. पर उनके पास इतनी पावर नहीं थी. यही कारण है कि उन्होंने इस फील्ड को छोड़कर सिविल सेवा में जाने का मन बनाया. माता पिता से प्रेरणा लेकर वैशाली सिंह ने UPSC की तैयारी शुरू की.

पहले प्रयास में असफल, दूसरे में पाई सफलता

वैशाली सिंह ने प्रीलिम्स की परीक्षा दी पर उसमें पास नहीं हो पाई. उन्होंने अपनी गलतियों से सीखकर दूसरे प्रयास के लिए कड़ी मेहनत की. अपनी कुछ आदतों में सुधार किया. उन्होंने प्रीलिम्स की तैयारी अच्छे से नहीं की थी और न मॉक टेस्ट दिया था. साल 2018 में अपने दूसरे प्रयास में वैशाली सिंह ने सफलता हासिल कर ली.

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS उपासना यादव? मंत्री से बहस का वीडियो हुआ वायरल

The post लॉ का करियर छोड़ IAS बनीं वैशाली सिंह, 6 बार गोल्ड मेडल   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top