Hot News

लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी

समाहरणालय के सभाकक्ष में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन डीआरसीसी में नामांकित छात्र व छात्राओं को दिलायी शपथ औरंगाबाद शहर. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने व शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में निर्वाचन साक्षरता क्लब अंतर्गत विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने की. इस कार्यक्रम में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) में नामांकित छात्र एवं छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया में नागरिकों की भूमिका, मताधिकार के महत्व एवं लोकतंत्र की सुदृढ़ता में प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान का लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक तंत्र है और इसे सशक्त एवं अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए प्रत्येक मतदाता का जागरूक एवं सक्रिय होना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित सभी को स्वयं अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा निर्वाचन में भाग लेकर अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. इसके उपरांत उपस्थित छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था बनाये रखने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन में सक्रिय योगदान देने के लिए शपथ दिलायी गयी. सभी प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ दिलायी गयी कि हम, हिंदुस्तान के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस मौके पर योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, डीआरसीसी प्रबंधक स्नेहा कुमारी सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम में डीआरसीसी में नामांकित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदाताओं को जागरूक होना जरूरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top