Hot News

लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे

बजट सत्र के बीच आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और उस पर हिंदुस्तान का रुख साफ करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में कैबिनेट सचिव ने पूरी ग्लोबल सिच्वेसन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संकट को लेकर प्रशासन अब तक क्या कदम उठा चुकी है? आगे क्या योजनाएं बनाई जा रही हैं? अलग-अलग मंत्रालय और विभाग मिलकर हालात से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं, ताकि देश पर इसका असर कम से कम पड़े.

सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी : कांग्रेस सांसद मल्लू रवि

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि पीएम मोदी को शुरुआत में ही सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी, ताकि एलपीजी से जुड़ी समस्या से बचा जा सकता. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, सभी दलों को साथ बैठाकर देश की राय ली जाए.

पीएम खुद नजर रखे हुए हैं : जेडीयू सांसद संजय कुमार झा

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह नहीं पता कि यह तनाव कब तक चलेगा. प्रधानमंत्री ने पूरे हालात की समीक्षा की है. फिलहाल एलपीजी की स्थिति नियंत्रण में है और पीएम खुद नजर रखे हुए हैं. आगे अगर हालात बिगड़ते हैं, तो प्रशासन उससे निपटने का रास्ता भी निकाल लेगी.

इस बैठक से क्या नतीजा निकला : कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि इस बैठक से क्या नतीजा निकला? यह पहले क्यों नहीं हुई? उन्होंने मांग की कि संसद में पीएम बताएं कि जनता के पैसे की कैसे बचत हो रही है. लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए क्या इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में नाकाम साबित हो रही है.

The post लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top