Hot News

लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराना देशहित में

कांडी.

एक देश एक चुनाव के समर्थन में पूरे देश में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा समर्थन अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गरीब किसान, मजदूर, स्त्री व युवाओं तक एक देश एक चुनाव की बात पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इसमें सभी जन मानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है. यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक देश एक चुनाव संबंधी प्रस्ताव राष्ट्रहित में तथा स्वागत योग्य है. भाजपा किसान मोर्चा और पूरे देश की जनता इसका पुरजोर समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को बताया जा रहा है कि एक साथ चुनाव करने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी. इसके पूर्व लोक सभा और विधानसभा चुनाव वर्ष 1952, 1957 और 1967 में देश भर में एक साथ कराये गये थे. इसके बाद 1983 में भी चुनाव आयोग ने एक साथ चुनाव कराये जाने का प्रस्ताव दिया था. साथ ही विधि आयोग ने भी एक साथ चुनाव करने का प्रस्ताव दोहराया था. जब एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव चुनाव होगा, तो देश पर खर्च का बोझ कम होगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराना देशहित में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top