Hot News

लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ पर कोर्ट में परिवाद

पाकिस्तान को खुश करने के लिए पोस्ट, लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ पर कोर्ट में परिवाद

मुजफ्फरपुर: लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके विरुद्ध मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में एक परिवाद दाखिल किया गया है. यह परिवाद सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुर निवासी स्त्री अधिवक्ता मनु सिंह ने दायर किया है, जिसमें नेहा सिंह राठौड़ को आरोपित बनाया गया है. कोर्ट ने इस परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए आठ मई की तारीख तय की है.

अधिवक्ता मनु सिंह ने परिवाद में आरोप लगाया है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद नेहा सिंह राठौड़ ने पाकिस्तान को खुश करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली. परिवाद में कहा गया है कि 28 अप्रैल को जब वह व्यवहार न्यायालय में थीं, तब उन्होंने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर देखी. उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को उनकी पहचान पूछकर गोली मार दी थी, जिसमें 28 पर्यटकों की जान चली गई.

मनु सिंह का आरोप है कि नेहा सिंह राठौड़ ने पाकिस्तान को खुश करने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी पोस्ट की, जिससे राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गायिका ने धर्म और जाति के आधार पर समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने और अपराध को उकसाने का प्रयास किया. परिवाद में कहा गया है कि आरोपित के आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदुस्तान के खिलाफ नकारात्मक माहौल बन रहा है और देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो रही है. अधिवक्ता का आरोप है कि नेहा सिंह राठौड़ अपने ट्वीट और वीडियो की आड़ में देश के विरुद्ध जहर उगल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ पर कोर्ट में परिवाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top