Hot News

WAQF Bill- वक्फ संशोधन बिल पर राजद के विधायक ने नीतीश कुमार पर किया बड़ा हमला , कहा सम्प्रदायिक सोच वाली पार्टी जदयू को भाजपा में कर लेना चाहिए विलय 

नया विचार समस्तीपुर :वक़्फ संशोधन बिल आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है ।इस बीच लालू यादव की पार्टी राजद के विपक्षी दल के मुख्य सचेतक सह राजद से समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने वफ्फ संसोधन बिल को काला कानून बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ने का दिखावा करने वाला बताया ।समस्तीपुर से राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा आज जो कानून लोकसभा में पेश किया जा रहा है ।वह एक काला कानून है । देश की तमाम धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के द्वारा पुरजोर तरीके से विरोध किया जा रहा है । तमाम धार्मिक संस्थाएं भी इसका विरोध करने का काम कर रही है । स्पष्ट रूप से मानना है कि यह मुस्लिमों की संपत्ति हड़पने की साजिश है साथ ही हिंदुस्तान के संविधान पर भी यह हमला है। समानता पर हमला है और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है यह पूरी तरह से काला कानून है ।आज बिहार प्रशासन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे लोग भी बेनकाब हुए हैं ।जो धर्मनिरपेक्ष का चोला पहने हुए थे आज उतर गया है। पूरी तरह से भाजपा मय हो चुके हैं ।शुरू से लगा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जैसे लोग इस बिल का विरोध करेंगे लेकिन यह लोग भी आज धर्मनिरपेक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया है ।यह लोग सत्ता के लालच में धर्मनिरपेक्षता की छवि को खराब कर यह साबित किया कि ये लोग भी भाजपा के सम्प्रदायिक सोच के साथ हैं । इसलिए इन लोगों को अलग पार्टी बनाए रखने का कोई औचित्य है ।जनता दल यूनाइटेड और चिराग पासवान की पार्टी को हिंदुस्तानीय जनता पार्टी में विलय कर लेना चाहिए जब आपकी विचारधारा उससे अलग नहीं है तो अलग पार्टी का कोई औचित्य नहीं है ।वैसे नेता जो इनलोगों के पार्टी में शामिल है उन्हें भी छोड़ देना चाहिए ।

साथ ही वक्फ संसोधन बिल के सवाल पर राजद विधायक ने कहा कि कानून लाना विवादस्पद कुछ भी नहीं है। इसके लिए पहले से ही एक व्यवस्था बनी हुई है जो हर धर्म के प्रॉपर्टी के देखरेख के लिए एक बोर्ड बना हुआ ।हिन्दुओ के लिए न्यास बोर्ड बना हुआ है इसमें छेड़छाड़ करने की जरूरत ही नहीं थी यह एक सूची समझी आपस में लड़ाने की साजिश है ।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top