Hot News

वर्कशॉप में कुम्हार पर हमला गर्दन व हाथ पर चाकू से कई वार

हमलावर की तलाश में पुलिस, घायल अस्पताल में भर्ती

संवाददाता, कोलकाता पाटुली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कुम्हार के वर्कशॉप में घुसकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया. घटना के बाद रामगढ़ और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान 50 वर्षीय निखिल पाल के रूप में हुई है, जो मशहूर कुम्हार लक्ष्मण पाल का बेटा है. निखिल को बाघाजतिन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी गर्दन और हाथ में चाकू से एक के बाद एक कई वार किये गये. डॉक्टरों के अनुसार सर्जरी के बाद उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निखिल सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांगुली बागान बाजार स्थित अपने वर्कशॉप पर पहुंचा था, जिसे स्थानीय लोग लक्ष्मण पाल की गली के नाम से जानते हैं. चश्मदीदों ने बताया कि निखिल अखबार पढ़ रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात युवक वर्कशॉप में घुस आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में उसके शरीर से काफी खून बहने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लगा कि कोई नस कट गयी है, लेकिन जांच में पता चला कि नस पर गहरा असर नहीं हुआ, केवल मांसपेशियों में गंभीर चोटें आयी हैं. इससे निखिल एक बड़े खतरे से बच गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल में पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान निखिल ने बताया कि उसे समझ नहीं आ रहा कि उस पर किसने हमला किया और क्यों. परिवार का भी कहना है कि निखिल की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वह किसी विवाद में भी शामिल नहीं रहते थे. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post वर्कशॉप में कुम्हार पर हमला गर्दन व हाथ पर चाकू से कई वार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top