Hot News

वायुसेना के विंग कमांडर के साथ मारपीट का क्या है सच? वीडियो वायरल

Wing Commander Viral Video : कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को कन्नड़ भाषा बोलने वाले कुछ लोगों द्वारा हिंदुस्तानीय वायुसेना के एक अधिकारी (विंग कमांडर) पर कथित तौर पर हमला किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडिया के वायरल होने के बाद  पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अधिकारी के साथ गाली-गलौज भी किया गया. वहीं, सोशल मीडिया पर लोग अलग ही बात करते नजर आ रहे हैं. यूजर कह रहे हैं कि गलती अधिकारी की है. देखें वायरल वीडियो

आरोपियों ने बाइक से अधिकारी का पीछा भी किया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाइक से 40 वर्षीय अधिकारी का पीछा भी किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कॉल सेंटर में टीम प्रमुख के रूप में काम करता है. पुलिस के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे. उनकी पत्नी भी वायु सेना में अधिकारी हैं. अधिकारी की पत्नी एवं ‘स्क्वाड्रन लीडर’ मधुमिता दत्ता की शिकायत के आधार पर बयप्पनहल्ली पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पत्नी गाड़ी चला रही थीं और अधिकारी बगल में बैठे थे

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस  (पूर्व) देवराज डी ने बताया, ‘‘यह रोड रेज का मामला है. उनके बीच विवाद हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. सोमवार सुबह करीब छह बजे वायुसेना अधिकारी अपने डीआरडीओ क्वार्टर से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे. उनकी पत्नी गाड़ी चला रही थीं और वह उनके बराबर में बैठे थे. दंपति और एक बाइक सवार के बीच झगड़ा हो गया.’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को देखकर पता चला कि दोनों पक्ष झगड़ा करने से बच सकते थे.

The post वायुसेना के विंग कमांडर के साथ मारपीट का क्या है सच? वीडियो वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top