Hot News

वाराणसी से मेरठ का सफर अब आसान, रेलवे ने दी सीधी वंदे भारत की सौगात

Meerut Lucknow Vande Bharat: काशी वासियों को रेलवे की तरफ से वंदे हिंदुस्तान ट्रेन की एक और सौगात मिली है. मेरठ-लखनऊ वंदे हिंदुस्तान का वाराणसी तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन अयोध्या के रास्ते वाराणसी तक चलाई जाएगी. ऐसे में पहली बार वाराणसी से मेरठ तक सीधी ट्रेन संचालित होगी.

28 अगस्त से चलाई जाएगी ट्रेन

लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन संख्या 22489/22490 मेरठ-लखनऊ वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस 28 अगस्त से अयोध्या के रास्ते वाराणसी कैंट तक जाएगी. यह ट्रेन करीब 782 किमी. की दूरी को महज 11 घंटे 55 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगी. इसके लिए समय और रूट तय किए जा चुके हैं.

ये है ट्रेन का रूट और समय

22490 वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस (मेरठ सिटी से वाराणसी कैंट)

  • सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से प्रस्थान
  • सुबह 8:40 बजे मुरादाबाद आगमन
  • सुबह 10:11 बजे बरेली स्टेशन आगमन
  • आलमनगर होते हुए दोपहर 1:55 बजे लखनऊ आगमन
  • शाम 3:55 बजे अयोध्या धाम आगमन
  • शाम 6:25 बजे वाराणसी कैंट आगमन

22489 वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस (वाराणसी कैंट से मेरठ सिटी)

  • सुबह 9:10 बजे वाराणसी कैंट से प्रस्थान
  • 11:40 बजे अयोध्या धाम आगमन
  • दोपहर 1:30 बजे लखनऊ आगमन
  • शाम 5:15 बजे बरेली आगमन
  • शाम 6:50 बजे मुरादाबाद आगमन
  • रात 9:05 बजे मेरठ सिटी आगमन

वाराणसी से मेरठ के लिए अभी तक नहीं है कोई ट्रेन

वाराणसी से सीधे मेरठ तक जाने के लिए अभी तक कोई भी डायरेक्ट ट्रेन नहीं है. इस ट्रेन के विस्तार से वाराणसी से मेरठ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को आसानी होगी. अभी तक पूर्वांचल के लोगों को मेरठ तक जाने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन जाने या गाजियाबाद से बस से सफर करना पड़ता है. टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता के मुताबिक, वाराणसी से मेरठ के लिए काफी लंबे समय से डायरेक्ट ट्रेन की मांग थी. इसके लिए व्यापारियों और टूरिज्म की तरफ से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है.

वाराणसी से चलेगी 7वीं वंदे हिंदुस्तान ट्रेन

मेरठ-लखनऊ वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ट्रेन का वाराणसी तक विस्तार हो जाने के बाद यह 7वीं ट्रेन है, जो कि वाराणसी कैंट से संचालित होगी. अभी तक वाराणसी कैंट से देवघर, पटना, रांची, आगरा के लिए 1-1 ट्रेन और नई दिल्ली के लिए 2 ट्रेनें चल रही हैं.

The post वाराणसी से मेरठ का सफर अब आसान, रेलवे ने दी सीधी वंदे हिंदुस्तान की सौगात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top