बगहा/वाल्मीकिनगर . आगामी आठ मार्च को वाल्मीकिनगर में होने वाले वाल्मीकि महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जिला प्रशासन डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है. वही अन्य अधिकारी नियमित रूप से मॉनिटरिंग में जुटे है. जर्मन हैंगर जिसमें लगभग पांच हजार लोग एक साथ वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे. इस बिंदु को ध्यान में रखकर पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. स्टेज का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में है. एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वाल्मीकिनगर पुलिस को सुरक्षा के मद्देनजर विशेष ध्यान रखने पर जोर देने की निर्देश दिया गया है. ताकि किसी तरह की सुरक्षा में खोट नहीं हो. एसपी ने वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश जारी किया है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर बगहा एसडीएम स्वयं कमान संभाले हुए है और हर गतिविधियों पर नजर भी रख रहे है. उनके साथ भूमि उप समाहर्ता अंजलि कृति शामिल है. एसडीएम व एसपी ने लिया जायजा गुरुवार की देर शाम एसडीएम गौरव कुमार, एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज, एएसपी रामनगर दिव्यांजलि, एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, मुख्यालय डीएसपी बगहा दयानंद शर्मा, वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, यातायात इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह के अलावा सीएम सिक्योरिटी के अधिकारियों ने महोत्सव स्थल का सुरक्षा जाएजा लिया. पंडाल निर्माता को ग्रीन रूम कलाकारों के लिए रूम मुख्यमंत्री का एंट्रेंस कलाकारों का एंट्रेंस वीआईपी और बीवी आईपी के अलावा पत्रकार दीर्घा के बाबत निर्देशित किया. वहीं पब्लिक के लिए तीन एंट्रेंस गेट बनाने वहां ड्रॉप गेट स्थापित करने सुरक्षा जांच सख्त करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया. विद्युत आपूर्ति हुई सुनिश्चित वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर अधिकारियों की सरगर्मी काफी बढ़ गयी है. कार्यक्रम स्थल तक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड के सहायक अभियंता आलोक अमृतांशु के दिशा निर्देश पर विद्युत कर्मी हातिम अंसारी के नेतृत्व में मानव बल द्वारा विद्युत आपूर्ति बेहतर ढंग से हो और कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो इसे लेकर सभी कमियों को दूर किया जा रहा है. जर्जर सड़क का हुआ कायाकल्प गोल चौक से सटे मृत त्रिवेणी कैनाल से लेकर पोस्ट ऑफिस तक जर्जर सड़क का जीर्णोद्धार युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. ताकि सड़क बेहतर हो सके. नगर प्रशासन द्वारा हवाई अड्डा से मुख्य सड़क तक चुना ब्लीचिंग के अलावा बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है. मुख्य मार्ग में साफ सफाई की जा रही है. अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां आठ मार्च को वाल्मीकि महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ चुकी है. उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल के अलावा अन्य स्थलों का सुरक्षा जांच शुरू कर दिया गया है. मौके पर बीडीओ बगहा 2 बिड्डू कुमार राम, नगर परिषद बगहा के कार्यपालक अभियंता सरोज कुमार बैठा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post वाल्मीकि महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, जर्जर सड़क का हो रहा कायाकल्प appeared first on Naya Vichar.

