नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग के स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित विश्वनाथ बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बथुआ बुज़ुर्ग की विक्की इलेवन टीम ने अपने प्रतिद्वंदी मुसरीघरारी टीम को संघर्ष पूर्ण स्पोर्ट्स में तीन विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया।
ज्ञात हो कि कुल 8 टीम के बीच विगत 1 जनवरी से यह प्रतियोगिता चल रही थी,इसमें सेमी फाइनल मुसरीघरारी एवं बरबट्टा और सिंह इलेवन एवं बथुआ बुज़ुर्ग के विक्की इलेवन के बीच हुआ। इसमें आखिरी राउंड फाइनल मैच में बथुआ बुज़ुर्ग एवं मुसरीघरारी के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में आखिरी तक संघर्ष करते हुए बथुआ बुज़ुर्ग की टीम विजयी रही। टूर्नामेंट का कप वितरण मुख्य अतिथि प्रो.अमरेन्द्र कुमार के हाथों से विजेता टीम कप्तान विक्की कुमार को सौंपा गया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष सुशांत सिंह एवं विद्याकर झा, लालबाबू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से उपविजेता टीमके कप्तान शिवम् कुमार को उपविजेता का ट्रॉफी सौंपा गया। मैच के मैन ऑफ द सीरीज अंकित कुमार एवं मैन ऑफ द मैच मनीष कुमार को ट्रॉफी देते हुए प्रो.अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि हमेशा स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्स भावना से स्पोर्ट्सना चाहिए।उसे कभी भी प्रतिद्वंदिता के रूप में नहीं लेना चाहिए। हम सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, आप सभी के स्पोर्ट्स कौशल में उतरोत्तर विकास का आशीर्वाद देता हूं। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर उसकी हौसला अफजाई की गई। मौके पर कुणाल,विशाल,दीपांशु,अंकित,पुरुषोत्तम, सीपक,सज्जन,आकर्ष, आदित्य आदि प्रमुख रहे।

