Hot News

विद्यार्थियों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी

कैरो. राजकीय मध्य विद्यालय कैरो में बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक, लोहरदगा के शाखा प्रबंधक सौरव कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया. शिविर के माध्यम से सौरव कुमार ने विद्यार्थियों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए समय-समय पर कई योजनाएं संचालित करता है. इन योजनाओं का लाभ लेकर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई का खर्च वहन कर सकते हैं. उन्होंने साइबर सुरक्षा को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया. कहा कि मोबाइल पर बैंक के नाम से आने वाले कॉल वास्तव में साइबर ठगों द्वारा किये जाते हैं. ये लोग ओटीपी पूछकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं. ऐसी स्थिति में किसी के झांसे में न आयें और सीधे बैंक जाकर संपर्क करें. शिविर में विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के लिए कराटे प्रशिक्षण की जानकारी भी दी गयी. कार्यक्रम में शांति आश्रम के धनेश्वर यादव, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनीष बाखला, रवींद्र कुमार दत्ता, बिनोद सिंह, गोबर्धन उरांव, जहांगीर अंसारी, शिक्षिका नीति लकड़ा, नवरिन, ममता उरांव, रूबी खातून सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विद्यार्थियों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top