Hot News

विद्यार्थियों ने लिया संकल्प : मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य

फोटो- गया बोधगया 215- मतदान के लिए संकल्प लेते स्टूडेंट्स

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज में लोकतंत्र का महापर्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन

संवाददाता, गया जी

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के हिंदी विभाग में मंगलवार को लोकतंत्र और युवा शक्ति विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ. जनचेतना, जिम्मेदारी और नैतिक प्रतिबद्धता से सराबोर इस गोष्ठी ने युवाओं के अंतर्मन में लोकतंत्र के प्रति आस्था और सक्रिय भागीदारी की ज्योति प्रज्वलित कर दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने की, जबकि संयोजन व संचालन डॉ उमाशंकर सिंह ने किया. इस मौके पर विद्यार्थियों ने मतदान को केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में स्वीकार करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में स्वीप कोषांग गया की पदाधिकारी आरती कुमारी, डीपीएम जयवंती वर्मा, सुषांत असनंद (जिला मिशन समन्वयक) तथा विशाल कुमार वर्मा ने अपने प्रेरक संबोधन के माध्यम से युवाओं में मतदान को नैतिक अनिवार्यता के रूप में आत्मसात करने की चेतना जगायी. कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, राजू कुमार, प्रीतम कुमार, रिया कुमारी ने लोकतंत्र की महत्ता पर सशक्त अभिव्यक्ति प्रस्तुत की. मुख्य वक्ता डॉ उमा शंकर सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, यह हमारे अस्तित्व और लोकतांत्रिक विश्वास का उत्सव है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जाति, धर्म व स्वार्थ के संकीर्ण दृष्टिकोणों से ऊपर उठ कर राष्ट्रहित में अपना मत दें. उन्होंने कहा कि आप स्वयं लोकतंत्र का दीपक बनें और अपने परिजनों, मित्रों व पड़ोसियों को भी इस पवित्र कर्म में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें. डॉ पूनम कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शैक्षिक गतिविधि हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के वाहक भी हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की चेतना और सक्रियता ही लोकतांत्रिक हिंदुस्तान की सच्ची नींव को सुदृढ़ करेगी. अंत में सभी ने सामूहिक रूप रूप से मतदान के लिए समर्पण का शपथ ली. कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीर अख्तर ने इस सफल कार्यक्रम के लिए संबंधित सभी लोगों को हार्दिक धन्यवाद दिया. अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विद्यार्थियों ने लिया संकल्प : मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top