Hot News

विधवा, असहाय व दिव्यांगों के बीच शिव शिष्यों ने किया कंबल वितरण

सिमरी बख्तियारपुर. मानवीय चेतना के परिमार्जन एवं गरीबों की सेवा के संकल्प के साथ सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन परिसर में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गरीब, विधवा, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच कंबल व गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया. शिविर का आयोजन स्वामी हरिद्रानंद एवं दीदी नीलम आनंद की प्रेरणा से किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व गुरु भाई विजय भगत उर्फ मुन्ना जी ने किया. इस मौके पर शिव शिष्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य हर वर्ग और समुदाय के लोगों को महादेव के गुरु स्वरूप से जोड़ते हुए मानवता की सेवा करना है. सेवा शिविर के दौरान वक्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों पर जोर देते हुए कहा कि शिव शिष्य केवल आध्यात्म तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सुधार के लिए भी निरंतर सक्रिय हैं. उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल बचाने, बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रीता, सरोज, मीनू, रूबी, कंचन, सविता, रामरती, हीरा, रेशमा, उर्मिला, छोटेलाल, गरीब जी, विजय, अशोक, अरविंद, लालदेव, सुरेश, कपिल, मोहन जी, शंभू जी सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्यों का सराहनीय योगदान रहा. सेवा शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास क्षेत्र में सराहना का विषय बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विधवा, असहाय व दिव्यांगों के बीच शिव शिष्यों ने किया कंबल वितरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top