नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर।कार्यक्रम की अध्यक्षता बंदोबस्त पदाधिकारी समस्तीपुर श्री विजय कुमार ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर तथा मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई तथा सेक्टर पदाधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारी पर बल दिया गया।

