Hot News

विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान इस बार आरक्षित सीट से नहीं बल्कि…इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!  

विधानसभा चुनाव 2025: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में किस सीट से लड़ेंगे इसको लेकर पार्टी की तरफ से सर्वे शुरू हो गया है. इसकी जानकारी मंगलवार (03 जून, 2025) को सांसद अरुण हिंदुस्तानी ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. आज वह दिल्ली से पटना लौटे और फिर भागलपुर के लिए रवाना हो गए. सांसद ने कहा कि चिराग पासवान ने हमेशा कहा है कि बिहार उनकी नेतृत्व का केंद्र है. बिहार का विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सामान्य सीट पर हम लोग सर्वे करा रहे हैं कि चिराग पासवान कहां से चुनाव लड़ेंगे.

चिराग पासवान हर समाज के नेता: अरुण हिंदुस्तानी

उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों ने और पूरे प्रदेश की जनता ने कहा है कि चिराग पासवान को बिहार में आकर ही काम करना चाहिए. चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. हम लोगों ने बैठक में फैसला लिया है कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ें और चिराग पासवान किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें. चिराग हर समाज के नेता हैं, इसलिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने की वजह किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ें.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

200 से ज्यादा सीट जीतने का लक्ष्य

सांसद अरुण हिंदुस्तानी ने कहा कि हम एनडीए में पांच दल पूरी तरह एकजुट हैं. हमारा लक्ष्य 200 से ज्यादा सीट जीतने का है. उस लक्ष्य को हम लोग पूरा करेंगे. वहीं दूसरी ओर पटना हवाई अड्डा पर नए टर्मिनल का शुभारंभ को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और हमारे नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में जिस तरह से हिंदुस्तान विकसित हो रहा है उसी तरह बिहार भी विकसित हो रहा है.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर की बढ़ी टेंशन, मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- माफी मांगें वरना…

The post विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान इस बार आरक्षित सीट से नहीं बल्कि…इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top