नया विचार मोरवा । विधायक रणविजय साहू ने शनिवार को तीन पंचायत में छत्तीस लाख से बनी तीन पी सी सी सड़कों का फीता काट कर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया।प्रखंड के चकलालसाही पटोरी मुख्य पथ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर जाने वाली सड़क,धर्मपुर बांदे पंचायत के वार्ड 12 धर्मपुर बांदे चौक से मदरसा की ओर जाने वाली सड़क,बनवीरा पंचायत के विश्वनाथ साह के खेत से गौरी चौधरी के घर तक बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक रणविजय साहू के द्वारा किया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना राय,योगेंद्र राय,राजकुमार ठाकुर,घनश्याम सिंह,रामानंद राय,मनोज राय,चंदन साह, प्रमोद राय,गणेश राम,संजय सिंह,गणेश राम,ऋषभ राज आदि ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

