Hot News

विधायक ने विधानसभा में उठाया हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा

खगड़िया. सदर विधायक छत्रपति यादव ने सोमवार को बिहार विधानसभा में हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा उठाया. विधायक ने तारांकित प्रश्न के दौरान पूछा कि खगड़िया जिला में हवाई अड्डा नहीं है, जबकि प्रशासन के पास खगड़िया में आवश्यकता से अधिक जमीन उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला से दरभंगा, पटना व पूर्णिया की दूरी भी अधिक है. इससे कारण जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विधायक द्वारा पूछे गये प्रश्न के बाद बिहार प्रशासन के वायुयान संगठन निदेशालय मंत्री मंडल सचिवालय विभाग की ओर से बताया गया कि खगडिया में हवाई अड्डा निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. विभाग के प्रशासी पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि खगडिया के सीमावर्ती जिले में भागलपुर व सहरसा में पूर्व से हवाई अड्डा अवस्थित है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विधायक ने विधानसभा में उठाया हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top