Hot News

विधायक ने समुदायिक भवन व आंगनबाडी केंद्र का किया शिलान्यास

 

नया विचार समस्तीपुर।

समस्तीपुर : वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत वारिसनगर प्रखंड के लखनपट्टी पंचायत के मटुआ गांव में सामुदायिक भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन का आधारशिला स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना के कर कमलों से रखा गया। मौके पर विधायक ने कहा की हमारी प्रशासन पंचायती राज व्यवस्था में अभूतपूर्व कार्य कर रही है। पंचायतों के विकास के लिए प्रशासन के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अभी यहां पर जो भवन का निर्माण हो रहा है उससे ग्रामीण लोगों एवं केन्द्र में पढ़नेवाले बच्चों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। विधानसभा क्षेत्र में जहां भी कोई काम लंबित है उसे जल्द से जल्द पुरा करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर स्थानीय मुखिया नुतन सिंह,ठाकुर राजीव सिंह, मुखिया पति सोना सिंह, वशिष्ठ महतो,डाॅ नन्द किशोर सिंह, गिरीश महतो,सुरज महतो, विनोद महतो, रामविलास राम, रविन्द्र महतो, अशोक कुमार सिंह,शमद खान,रौशन कुमार, मनोज महतो,प्रभात कुमार पंकज, विवेक सिंह,सुरज यादव, बब्लू यादव,तहशिन समीम, शंभू चौधरी,जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह,थाना प्रभारी निरंजन कुमार, इंजिनियर अजीत कुमार दिवाकर, मनरेगा पीओ एवं अन्य पदाधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top