Hot News

विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ कृषि जनकल्याण चौपाल

– किसानों को दी गई प्राकृतिक खेती और प्रशासनी योजनाओं की जानकारी सरायगढ़. सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत चांदपीपर, लालगंज, बगेवा, टेंगराहा और मुरली पंचायतों में बुधवार को कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. पंचायत प्रशासन भवन, चांदपीपर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया गणेश राम ने की. इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरके सुहाने, कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (पटना) के डॉ अंजनी कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी पप्पू कुमार एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अश्विनी कुमार सहित कई कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक खेती को अपनाने की प्रक्रिया, व खरीफ मौसम में धान की बुवाई एवं रोपनी की वैज्ञानिक विधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. किसानों को अच्छे किस्म के धान बीज की पहचान, मिट्टी की जांच, और संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों ने प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कृषि अनुदान योजनाओं, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्रेशन, तथा कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की जानकारी दी. किसानों को बताया गया कि कैसे वे ऑनलाइन माध्यम से अनुदान व सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं. मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषक पंजीकरण, और कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल के माध्यम से कृषि से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में प्रशासन की पहल पर भी प्रकाश डाला गया. चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. उपस्थित किसानों ने खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और तकनीकी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, विवेकानंद कुमार, अनुज कुमार, भागवत प्रसाद, सहायक तकनीकी प्रबंधक विद्या सुमन, किसान सलाहकार राजेश कुमार, विजेंद्र गुप्ता सहित कई अन्य कृषक प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post विभिन्न पंचायतों में आयोजित हुआ कृषि जनकल्याण चौपाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top