Hot News

‘विमान में था 1,25,000 लीटर ईंधन, किसी को बचाने का नहीं मिला मौका’, हादसे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह

Air India Plane Crash: अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में गुरुवार (12 जून) को बड़ा विमान हादसा हो गया. अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई -171 उड़ान भरते ही हादसे का शिकार हो गई. विमान अनियंत्रित होकर 5 मिनट के अंदर पास के मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गई. विमान से टक्कर के बाद इमारत में आग लग गई. इस हादसे में कई और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं. हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आनन-फानन में अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया. एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में क्रू मेंबर सित कुल 242 यात्री सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

12061 pti06 12 2025 000369a
Air india plane crash

केंद्रीय गृह मंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि “आज दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कई यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. पूरा देश शोक में है और शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है. केंद्र प्रशासन को दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर सूचना मिल गई. मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से संपर्क किया. प्रधानमंत्री ने भी कुछ ही समय में फोन किया. केंद्र और राज्य प्रशासन के सभी विभाग बचाव अभियान चला रहे हैं. विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य थे. एक जीवित व्यक्ति के लिए कुछ अच्छी समाचार है.”

12061 pti06 12 2025 000365b
Air india plane crash

DNA टेस्ट के बाद होगी मृतकों की संख्या की घोषणा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डीएनए टेस्ट के बाद मृतकों की संख्या की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि “मैंने जीवित बचे एक व्यक्ति से मुलाकात की. हर विभाग समन्वय के साथ बचाव अभियान चला रहा है.” उन्होंने कहा “मैंने दुर्घटना स्थल का दौरा किया. शवों को निकालने का काम लगभग पूरा हो चुका है. परिवार के सदस्यों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं. विदेश में रहने वाले परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया गया है. लगभग 1000 डीएनए परीक्षण किए जाएंगे.”

विमान में भरा था सवा लाख लीटर ईंधन- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा “विमान में करीब 1,25,000 लीटर ईंधन भरा हुआ था और उच्च तापमान के कारण किसी को बचाने की कोई संभावना नहीं थी.” उन्होंने कहा कि मृतकों के डीएनए नमूने और शव भी एकत्र कर लिए गए हैं. डीएनए जांच के बाद शव सौंप दिए जाएंगे. शाह ने कहा कि समीक्षा बैठक में हर पहलू पर चर्चा की गई. उड्डयन मंत्री ने निर्देश दिया है कि जांच तेजी से की जाए.

उड़ान के 5 मिनट के भीतर हादसे का शिकार हुआ विमान

गुरुवार को एयर इंडिया के विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के महज कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर में बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के गिर गया. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे.

The post ‘विमान में था 1,25,000 लीटर ईंधन, किसी को बचाने का नहीं मिला मौका’, हादसे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top