Bihar Politics: बिहार की सत्ता के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा है-निशांत कुमार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जो अब तक नेतृत्व की चकाचौंध से दूर रहते थे, अब जेडीयू के ‘पोस्टर बॉय’ बन चुके हैं.
पटना में जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में उन्हें “बिहार का भविष्य” और “नीतीश का असली वारिस” बताया जा रहा है. इन पोस्टरों पर लिखा नारा- “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार-निशांत कुमार हैं तैयार”—पोस्टर संकेत दे रहा है कि ‘तीर’ की कमान अब अगली पीढ़ी के हाथ में जाने वाली है.
मार्च में हुई औपचारिक एंट्री की तैयारी
निशांत कुमार की सक्रिय नेतृत्व में एंट्री की जमीन मार्च 2026 में ही तैयार हो गई थी. 6 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री आवास पर हुई जेडीयू के सांसदों और विधायकों की एक अहम बैठक में निशांत कुमार को पार्टी में लाने का प्रस्ताव रखा गया था.
पटना: JDU प्रवक्ता नीरज कुमार के आवास पर पोस्टर लगाया गया: “विरासत मजबूत, भविष्य दमदार- निशांत कुमार हैं तैयार”. पोस्टर में संकेत है कि पार्टी निशांत कुमार को भविष्य की जिम्मेदारी सौंपना चाहती है.#Patna #JDUPolitics #NitishKumar #prabhatkhabar @Nishantjdu @neerajkumarmlc… pic.twitter.com/dzvu3fVu3H
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) April 8, 2026
पार्टी नेताओं ने एक स्वर में निशांत कुमार को नेतृत्व सौंपने की वकालत की. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच, निशांत कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता या भविष्य का मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की रणनीति पर काम चल रहा है.
“NI” फैक्टर – नाम में ही छिपी है पहचान
पोस्टरों में एक दिलचस्प विश्लेषण पेश किया गया है जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पोस्टर में दर्शाया गया है कि जिस तरह ‘नीतीश’ (Nitish) के नाम की शुरुआत ‘NI’ से होती है, वैसे ही ‘निशांत’ (Nishant) के नाम में भी ‘NI’ है.
समर्थकों के लिए यह महज इत्तेफाक नहीं, बल्कि विरासत को आगे बढ़ाने का एक संकेत है. पार्टी कार्यकर्ता अब खुलेआम उन्हें “फ्यूचर सीएम” (Future CM) के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं.
जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार और अन्य वरिष्ठ नेताओं के बयानों में अब निशांत कुमार के प्रति नरमी और स्वीकार्यता साफ दिखती है. नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि निशांत कुमार की भूमिका पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की इच्छा पर निर्भर करेगी. उन्होंने यह भी माना कि पार्टी के भीतर निशांत को लेकर जबरदस्त उत्साह है.
क्या यह नेतृत्व परिवर्तन की स्क्रिप्ट है?
नेतृत्वक विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार अपनी लंबी सियासी पारी के बाद अब उत्तराधिकार की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं. विपक्षी दलों (खासकर आरजेडी) के “परिवारवाद” के आरोपों के बावजूद, जेडीयू के भीतर निशांत कुमार को एक ‘स्वच्छ और शिक्षित’ चेहरे के रूप में पेश किया जा रहा है.
आने वाले दिनों में यदि निशांत कुमार औपचारिक रूप से कोई बड़ा पद संभालते हैं, तो यह बिहार की नेतृत्व में एक नए युग की शुरुआत होगी.
Also Read: ‘बिहार का स्वास्थ्य विभाग अमंगल दोष से ग्रसित’, तेजस्वी यादव ने एक्स पर खोली पोल
The post विरासत मजबूत, भविष्य दमदार- क्या है जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का “NI” फैक्टर appeared first on Naya Vichar.

