Raja Shivaji: हिंदुस्तान के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी पर कई फिल्में और सीरियल्स बन चुके हैं, लेकिन अब इस विरासत को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं रितेश देशमुख. उनकी फिल्म राजा शिवाजी का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा के साथ-साथ विवाद भी शुरू हो गया है. 31 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस टीजर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सामने आते ही फैंस का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला. कुछ लोग फिल्म के विजुअल्स और स्केल की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स निराश भी नजर आए.
फिल्म की कास्टिंग पर लोगों ने उठाए सवाल
टीजर करीब ढाई मिनट का है, जिसमें कई बड़े सितारों की झलक देखने को मिलती है. अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, विद्या बालन जैसे कलाकार दमदार अंदाज में दिखते हैं. वहीं, टीजर के दूसरे हिस्से में खुद रितेश देशमुख शिवाजी महाराज के रोल में नजर आते हैं, जहां वो युद्ध के मैदान में स्वराज की बात करते दिखाई देते हैं. हालांकि, यहीं से विवाद भी शुरू हो गया. कई दर्शकों को लगा कि इतने बड़े और ‘लार्जर दैन लाइफ’ किरदार में रितेश देशमुख उतने प्रभावशाली नहीं लग रहे. कुछ यूजर्स ने उनकी कास्टिंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि इस रोल के लिए कोई और अभिनेता बेहतर होता.

फिल्म का टाइटल बदलने की मांग
सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के टाइटल को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि फिल्म का नाम सिर्फ राजा शिवाजी नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज होना चाहिए. यूजर्स का कहना है कि ‘छत्रपति’ शब्द केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि गौरव और पहचान का प्रतीक है. फिल्म में जिनेलिया डी सुजा भी नजर आएंगी और खास बात ये है कि रितेश देशमुख ने इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी संभाला है. यह फिल्म स्वराज की स्थापना और शिवाजी महाराज के संघर्ष की कहानी दिखाएगी. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: बेकाबू भीड़ ने सलमान खान को घेरा, Y+ सिक्योरिटी के बावजूद बने ऐसे हालात
The post विवादों में घिरी रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’, टीजर रिलीज के साथ बढ़ा मामला appeared first on Naya Vichar.

