Hot News

विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर –  मंगलवार को समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के अध्यक्षता में अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ट में विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से मान्यता प्राप्त सभी नेतृत्वक दलो के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक मे प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर भी उपस्थित थे। बैठक मे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत निर्देशो पर विस्तारपूर्वक विचार-विर्मश किया गया मान्यता दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण नये पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित करने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा सभी पात्र नागरिको का नाम निर्वाचक नामावली मे दर्ज कराने हेतु सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

बैठक के प्रमुख निर्णय इस प्रकार रहे:

1. सभी नेतृत्वक दल अपने अपने स्तर से पात्र नगरिको को प्रपत्र भरने हेतु प्रेरित एवं जागरूक करेगें।

2. बी॰एल॰ओ॰ द्वारा घर-घर जा कर मतदाता सत्यापन कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

3. 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समस्त पात्र नागरिको का नाम निर्वाचक नामावली मे अनिर्वाय रूप से जोड़ा जाऐगा।

4. निर्वाचक नामावली संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत/आपत्ति के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल स्तर पर विशेष हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है।

5. निर्वाचन कार्य से संबंधित समस्त गतिविधियो मे पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी दलों से सहयोग अपेक्षित है।

साथ ही सभी नेतृत्वक दलो से अपेक्षा की गयी की वे पुनरीक्षण कार्य मे सक्रिय रूप से सहयोग करेगे तकि निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अध्यतन बनाय जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशो का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाना अनिर्वाय है तथा इसमे किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top