Hot News

वीकेंड पर करें ये 5 काम, हफ्तेभर हेल्दी और शाइनी रहेंगे आपके बाल

Hair Care Tips: आज की भागदौड़ में हमारे लिए अपने बालों का सही से ख्याल रख पाना काफी ज्यादा मुश्किल हो गया है. डस्ट, पॉल्यूशन और एक गलत लाइफस्टाइल का सबसे पहले बालों पर ही बुरा असर देखने को मिलता है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो अपने बालों को सिर्फ खूबसूरत नहीं बल्कि हेल्दी बनाकर भी रखना चाहते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप वीकेंड पर थोड़ा सा समय निकालकर कर लें, तो हफ्ते के बाकी दिन आपके बाल आसानी से हेल्दी और खूबसूरत बने हुए रह सकते हैं. तो चलिए इन कामों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ऑयल से करें अच्छी तरह मसाज

वीकेंड पर जब आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प पर ऑयल लगाकर अच्छी तरह मसाज जरूर कर लें. मसाज करने के लिए आप नारियल, आल्मंड या फिर आंवला ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप ऐसा करते हैं, तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और जड़ों को मजबूती भी मिलती है. 15 मिनट मसाज करना ही आपके लिए काफी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

आप अगर चाहें तो बालों को जरुरी न्यूटिशन देने के लिए हफ्ते में एक बार कम से कम हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर कर सकते हैं. इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए दही, एलोवेरा या फिर मेथी से बने मास्क का इस्तेमाल बेस्ट होता है. इस मास्क के इस्तेमाल से अपके बाल सॉफ्ट, शाइनी और स्ट्रॉन्ग बनाकर रख सकते हैं. बालों पर इस मास्क को करीबन 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर अच्छी तरह से धो लें.

सही तरीके से बालों को धोएं

वीकेंड पर कभी भी अपने बालों को धोने में जल्दबाजी ना करें. बालों को धोने के लिए हमेशा एक माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल और गर्म पानी का भी इस्तेमाल करने से बचें. अगर आप इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं तो आपके बाल कुछ ही समय में ड्राई हो जाते हैं. बालों को शैंपू करने के बाद एक अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें.

यह भी पढ़ें: कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

बालों को नेचुरली सुखाएं

बालों को जब आप धो लें तो उन्हें भूलकर भी जोर-जोर से तौलिये से ना रगड़ें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं. बालों को सुखाने के लिए धीरे-धीरे उन्हें तौलिये से दबाएं और सारा पानी निकाल लें. इसके बाद उन्हें नैचुरली सूखने के लिए छोड़ दें.

ट्रिमिंग और कॉम्बिंग का रखें ख्याल

वीकेंड पर अपने बालों को अच्छी तरह से कंघी करें और अगर आपको जरूरी लगे तो, हल्की ट्रिमिंग भी जरूर करें. जब आप ऐसा करते हैं, तो बालों से स्प्लिट एंड्स खत्म होते हैं और आपके बाल ज्यादा हेल्दी बने रहते हैं. बालों को कंघी करने के लिए हमेशा ही एक चौड़े दांत वाले कंघी का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: शैंपू के कुछ ही घंटों बाद बाल हो जाते हैं चिपचिपे? ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

The post वीकेंड पर करें ये 5 काम, हफ्तेभर हेल्दी और शाइनी रहेंगे आपके बाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top