Hot News

वीडियो: चेपॉक में टला बड़ा खतरा, कैच के चक्कर में आपस में भिड़ गए दो कीवी खिलाड़ी

Highlights

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का आगाज धमाकेदार अंदाज में हो चुका है. दूसरे दिन यानी रविवार को न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान (NZ vs AFG) के बीच स्पोर्ट्से गए मैच में एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिससे मैदान पर मौजूद हर शख्स की सांसें थम गईं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में फील्डिंग के दौरान कीवी टीम के दो धुरंधर खिलाड़ी आपस में बुरी तरह टकरा गए. यह हादसा इतना भयानक लग रहा था कि एक पल के लिए लगा कि कोई बड़ी चोट लग सकती है, लेकिन गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए.

चेपॉक में टला बड़ा हादसा

रविवार 8 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जब न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, तब पारी के तीसरे ओवर में ही मैदान पर सन्नाटा पसर गया. न्यूजीलैंड की टीम गेंदबाजी कर रही थी और मैच के शुरुआती पलों में ही उसके दो स्टार खिलाड़ी फिन ऐलन (Finn Allen) और विकेटकीपर टिम साइफर्ट (Tim Seifert) आपस में भिड़ गए.

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों खिलाड़ी तुरंत मैदान पर गिर पड़े. कुछ देर के लिए ऐसा लगा कि वर्ल्ड कप के बीच में ही कीवी टीम को बड़ा झटका लग सकता है, पर थोड़ी देर बाद दोनों को मुस्कुराते हुए खड़ा देख फैंस ने राहत की सांस ली.

कैच के चक्कर में आपस में भिड़े खिलाड़ी

यह वाकया तब हुआ जब मैट हेनरी तीसरा ओवर डाल रहे थे. अफगानिस्तानी ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने हेनरी की एक बाउंसर पर पुल शॉट स्पोर्ट्सने की कोशिश की. गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में काफी ऊंची उठ गई. कैच पकड़ने के लिए विकेटकीपर टिम साइफर्ट और फिन ऐलन दोनों दौड़ पड़े. दोनों का ध्यान सिर्फ गेंद पर था और इसी चक्कर में वे एक-दूसरे को नहीं देख पाए. नतीजा यह हुआ कि दोनों के बीच जोरदार टक्कर हुई और कैच भी हाथ से छूट गया.

गुरबाज को मिला बड़ा जीवनदान

जिस वक्त यह हादसा हुआ, रहमानुल्लाह गुरबाज केवल 7 रन पर स्पोर्ट्स रहे थे. कैच छूटने के बाद उन्हें एक नया जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. गुरबाज ने क्रीज पर टिककर हाथ खोले और अपनी पारी में 20 रन और जोड़े. हालांकि, वह अपनी पारी को बहुत लंबी नहीं खींच पाए और 27 रन बनाकर लॉकी फर्ग्युसन का शिकार बने, लेकिन तब तक वह टीम को एक अच्छी शुरुआत दे चुके थे.

अफगानिस्तान ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया. 20 ओवरों में टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी की और शानदार 63 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उनकी इस पारी की बदौलत ही अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के सामने एक मजबूत लक्ष्य रखने में सफल रही.

ये भी पढ़ें-

गुलबदीन की फिफ्टी, अफगानिस्तान ने बनाए 182 रन, फर्ग्यूसन को दो विकेट मिले

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव, ये चार खिलाड़ी नहीं स्पोर्ट्स रहे

आफगानिस्तान ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग 11

The post वीडियो: चेपॉक में टला बड़ा खतरा, कैच के चक्कर में आपस में भिड़ गए दो कीवी खिलाड़ी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top