Hot News

वीमेंस कॉलेज में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर : शहर के वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं कॉलेज के हिन्दी विभाग के नेतृत्व में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व हिंदी दिवस का बोधवाक्य – ‘हिंदी:एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ विषय विचार-विमर्श का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की माँ शारदा को याद कर दीप- प्रज्वलन करके हुआ। हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ नीतिका सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी शिक्षक छात्राओं का स्वागत किया और विश्व हिन्दी दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवेश किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता…

Spread the love

नया विचार

समस्तीपुर : शहर के वीमेंस कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता एवं कॉलेज के हिन्दी विभाग के नेतृत्व में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया गया।
इस वर्ष विश्व हिंदी दिवस का बोधवाक्य – ‘हिंदी:एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज’ विषय विचार-विमर्श का केंद्र रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की माँ शारदा को याद कर दीप- प्रज्वलन करके हुआ। हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ नीतिका सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी शिक्षक छात्राओं का स्वागत किया और विश्व हिन्दी दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए विषय प्रवेश किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करती प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा ने कहा कि “मातृभाषा का सम्मान हमारी संस्कृति का सम्मान है, हिंदी हृदय की भाषा है, इसे हृदय से स्वीकार करे, यह भाषा वैश्विक स्तर पर अपनी संस्कृति और गौरव को दर्शाता है।
प्रो अरुण कुमार कर्ण, डॉ विजय कुमार गुप्ता, प्रो सुरेश साह ,डॉ नेहा जायसवाल, मिस फरहत जबिन ने इस अवसर पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विभाग की छात्राओं ने कविता, गीत भाषण के माध्यम से अपनी बात रखी।
धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो सोनी सलोनी ने किया और हिंदी की गरिमा और उसके उदारता का जिक्र करते हुए सभी को हिन्दी भाषा को गर्व से अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रही।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top