Hot News

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में प्रोफेसर सुनीता सिंह को प्रधानाचार्य के पद पर चयन होने से हर्ष लोगों ने दी बधाई 

नया विचार समस्तीपुरवीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन  होने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सभी कर्मियों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से मांग की कि पुनः प्रो सुनीता सिन्हा को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की प्राचार्य बनाकर पदस्थापित करें। प्रो सिन्हा का चयन सामान्य श्रेणी के तहत टॉप 10 में 7वें रैंक पर हुआ है। सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि यह मेरे  30 वर्षों से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव और कठिन परिश्रम का परिणाम है । सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने परिवार विशेष रूप से मां, नानू, पति को जाता है। इतना सारा प्यार और सम्मान देने के लिए वीमेंस कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। विदित हो कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से वीमेंस कॉलेज प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उनके चयन पर महाविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षको ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। शुभकामना देने वालों में प्रो बिंदा कुमारी, प्रो अरूण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी , डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह,  डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश शाह ,  डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो फरहत जबीन,   डॉ कुमारी अनु, डॉ सगीता, डॉ वंदना कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, काजल श्रीवास्तव,  डॉ  अपूर्वा  मूले, डॉ. कविता वर्मा, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ  स्मिता कुमारी,  डॉ नवेश कुमार,  डॉ अरुण कुमार,  डॉ शालिनी कुमारी,  डॉ लालिमा सिन्हा, डॉ कुमारी माधवी, डॉ आभा, डॉ रेखा कुमारी,  डॉ  स्वीटी दर्शन, डॉ मीना कुमारी ब्राह्मणी,  डॉ कुमारी शबनम , डॉ सरस्वती कमारी, श्रीविद्या , डॉ साधना पांडे, डॉ बबली कुमारी सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस, अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजीव रंजन, हेमंत और सोनी आदि सहित सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top