Hot News

वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा

प्रतिनिधि, झाझा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वीसी के माध्यम से रेफरल अस्पताल का जायजा लिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिंह ने बताया कि राज्यभर में जिला से लेकर हर पंचायत तक स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने को लेकर मंत्री ने अस्पताल की जानकारी लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि वीसी में मेरे साथ अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाषचंद्र, एफआरयू लेखापाल नीलेश कुमार आदि जुड़कर मंत्री के दिये जा रहे निर्देश को सुना. वीसी के माध्यम से मंत्री ने हर पंचायत में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कहा. वीसी के माध्यम से हमलोगों को यह बताया गया कि अस्पताल में दवा की उपलब्धता शत प्रतिशत रखना है. ओपीडी ससमय खोलना है. मरीजों को ओपीडी में सुविधा दें. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 14 प्रकार की जांच शत प्रतिशत करने सहित कई निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post वीसी के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री ने रेफरल अस्पताल का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top