Easy Moonglet Recipe: मूंग दाल की एक ऐसे रेसिपी जो स्वादिष्ट और हेल्दी हिंदुस्तानीय स्नैक है, जो खासतौर पर मूंग दाल को भिगो कर बनाया जाता है. यह दिखने में ऑमलेट जैसा लगता है, लेकिन पूरी तरह शाकाहारी होता है, इसलिए इसे वे लोग भी आसानी से खा सकते हैं जो अंडा नहीं खाते. मूंगलेट प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ताकत देने में मदद करता है. इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार हो जाता है. नाश्ते या शाम के हल्के भूख के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है.
मूंगलेट बनाने के लिए सामान
- 1 कप धुली मूंग दाल (4–5 घंटे भिगोई हुई)
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा)
- 1 छोटा टमाटर (बारीक कटा)
- 1–2 हरी मिर्च (कटी हुई)
- 1/2 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा हरा धनिया
- तेल सेंकने के लिए
मूंगलेट बनाने क तरीका:
- सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल को अच्छे से धो लें और मिक्सर में डालकर थोड़ा पानी मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो. अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें.
- इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें. साथ ही नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपका बैटर तैयार है.
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. तैयार बैटर को तवे पर डालकर हल्का मोटा फैलाएं. इसे धीमी आंच पर पकाएं ताकि अंदर तक अच्छी तरह सिक जाए. जब एक तरफ से सुनहरा हो जाए, तो पलट दें और दूसरी तरफ भी कुरकुरा होने तक सेंकें.
- तैयार मूंगलेट को प्लेट में निकालें और इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी
यह भी पढ़ें: बिना प्याज लहसुन के बनाएं कश्मीरी भदरवाह राजमा – स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
The post वेज ऑमलेट का लेना है मजा, तो घर पर झटपट बनाइए मूंग दाल की आसान रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

