Hot News

वेलेंटाइन डे पर भी लगेंगे सात फेरे, शुरू हुआ वैवाहिक लग्न

  • पंचांग वाराणसी के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास रहने के कारण लग्न नहीं
  • मलमास से पहले खूब होंगी शादियां, अभी चल रहा शुभ मुहूर्त

Valenties Day 2026 Vivah Muhurat: विवाह का शुभ समय यानी वैवाहिक लग्न शुरू हो चुका है. घरों, विवाह भवनों और मैरिज हॉलों में शादी से जुड़े गीत बजने लगे हैं. हल्दी, उपटन, मेहंदी जैसी रस्में भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. फरवरी और मार्च महीने में इस बार सबसे ज्यादा शुभ विवाह मुहूर्त पड़ रहे हैं.

वेलेंटाइन डे पर भी होंगी शादियां

इस बार वेलेंटाइन डे के दिन भी शुभ मुहूर्त है. इसी कारण इस दिन बड़ी संख्या में शादियां संपन्न होंगी. पंडित कौशल मिश्रा के अनुसार, वाराणसी और मिथिला पंचांग दोनों में फरवरी माह को विवाह के लिए सबसे शुभ माना गया है.

माह वैवाहिक लग्न की तिथियां
फरवरी 05, 08, 09, 10, 11, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26
मार्च 02, 04, 05, 06, 07, 08, 09, 10, 12, 13, 14
अप्रैल 15, 16, 20, 21, 25 से 30
मई 01, 03 से 08, 12 से 14
जून 19 से 29
जुलाई 01, 02, 06, 07, 08, 11, 12

मलमास में नहीं होंगे विवाह

पंडित कौशल मिश्रा ने बताया कि वाराणसी पंचांग के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास रहेगा. इस दौरान विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं होगा. वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार भी इस बार फरवरी में सबसे अधिक लग्न हैं, जो किसी अन्य माह में नहीं मिलते. इस वर्ष 16 मई से 15 जून तक मलमास रहने के कारण विवाह के अवसर कम रहेंगे.

15 जुलाई से गुरु अस्त हो जाएंगे, जिसके बाद लग्न नहीं रहेगा. 25 जुलाई को हरि शयनी एकादशी है, इसके बाद चार महीने तक विवाह नहीं होते.

ये भी देखें : वैलेंटाइन डे पर प्रदोष व्रत जानें प्रेम और विश्वास बढ़ाने के उपाय

वर्ष 2027 के लग्न

2027 में जनवरी से मार्च तक फिर से अच्छे विवाह मुहूर्त मिलेंगे, खासकर फरवरी माह में सबसे अधिक लग्न रहेंगे.

अन्य पंचांगों के अनुसार लग्न

मिथिला पंचांग और बांग्ला पंचांग के अनुसार भी फरवरी और मार्च में कई शुभ तिथियां हैं. बांग्ला पंचांग में 16 मार्च से खरमास लगने के कारण एक माह तक विवाह नहीं होंगे. 15 अप्रैल से बांग्ला नववर्ष शुरू होते ही विवाह के मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो जाएंगे.

The post वेलेंटाइन डे पर भी लगेंगे सात फेरे, शुरू हुआ वैवाहिक लग्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top