Wajah Bewajah Song: वेलेंटाइन वीक का माहौल हो और दिल की बात करने वाली कोई नई रोमांटिक फिल्म सामने आ जाए, तो बात ही अलग हो जाती है. इन दिनों मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्म का नया गाना ‘वजह बेवजह’ रिलीज हुआ है, जिसने आते ही उन लोगों के दिल छू लिए हैं जो कभी प्यार में जुदाई का दर्द महसूस कर चुके हैं. यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि रिश्तों की गहराई और इमोशन्स को करीब से दिखाने की कोशिश करती है.
अलग तरह की रोमांटिक स्टोरी
फिल्म का ये नया गाना टूटे हुए रिश्तों की उस खालीपन वाले इमोशन को सामने लाता है, जो किसी के दूर जाने के बाद रह जाती है. विशाल मिश्रा की आवाज इस गाने को और ज्यादा इमोशनल बना देती है, वहीं श्रेयस पुराणिक ने इस गाने का म्यूजिक दिया है. ‘दो दीवाने सहर में’ आज के दौर के उन प्रेमियों की कहानी है, जिनके सामने करियर, सपने और रिश्तों के बीच बैलेंस बनाना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. मृणाल और सिद्धांत पहली बार साथ नजर आ रहे हैं और उनकी जोड़ी एक अलग तरह की रोमांटिक कहानी लेकर आ रही है.
यहां सुनें पूरा गाना
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस इस फिल्म के जरिए एक ऐसी इमोशनल कहानी पर्दे पर लाने जा रहे हैं, जो दर्शकों को अंदर तक छू सकती है. फिल्म का डायरेक्शन रवि उदयावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और हिंदुस्तान कुमार रंगा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह रोमांटिक फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ट्रेलर सामने आने के बाद से ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है. दोनों कलाकार अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में उनका रोमांस शोर-शराबे वाला नहीं, बल्कि बहुत सधा और दिल को छू लेने वाला दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: बिना टीजर ही ‘टॉक्सिक’ का तूफान, देश-विदेश में करोड़ों की डिस्ट्रीब्यूशन डील पक्की
The post वेलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ ‘वजह बेवजह’ गाना, छाई मृणाल-सिद्धांत की जोड़ी appeared first on Naya Vichar.