Hot News

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल

Highlights

Vaibhav Suryavanshi Fifty: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 16वा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने शानदार और तेज शुरुआत दिलाई. वैभव ने मात्र 15 बॉल में अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे बड़े गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए. वैभव की इस पारी ने राजस्थान रॉयल्स को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

15 बॉल में वैभव की फिफ्टी, लगाई हेजलवुड की क्लास

वैभव सूर्यवंशी ने आज के मैच में शानदार बैटिंग की. उन्होंने 15 बॉल स्पोर्ट्सते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की. इसी के साथ वैभव ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. इस मैच में वैभव पहली बार जोश हेजलवुड का सामना कर रहे थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बुरा हाल कर दिया. पिछले ओवर में हेजलवुड बोलिंग करने आए तो वैभव ने उन्हें रिमांड पर लिया. वैभव ने हेजलवुड की 4 बॉल पर लगातार 4, 4, 4 और 6 जड़े. इस तरह 4 बॉल में 18 रन बन गए और इस ओवर से कुल 19 रन आए.

भुवनेश्वर कुमार के ओवर से निकाले 17 रन

जोश हेजलवुड के बाद वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर भुवनेश्वर कुमार रहे. भुवनेश्वर कुमार बोलिंग के लिए आए तो वैभव ने उनके खिलाफ भी तेजी से रन बनाए. वैभव ने भुवनेश्वर कुमार को लगातार दो छक्के जड़े. आज मैदान पर पूरी तरह से वैभव शो जारी रहा. वैभव ने भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर से कुल 17 रन बटोरे. अपनी इस पारी से उन्होंने बता दिया कि वह किसी भी बड़े गेंदबाज के खिलाफ आसानी से शॉट स्पोर्ट्स सकते हैं.

300 के स्ट्राइक रेट से बनाए 78 रन

वैभव सूर्यवंशी ने कुल 26 बॉल का सामना करते हुए 78 रन की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान वैभव ने 300 के स्ट्राइक रेट से तेजी से रन बनाए. बेंगलुरु की टीम को क्रुणाल पंड्या ने राहत दिलाई. क्रुणाल पंड्या ने वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट हासिल किया. वैभव के आउट होने के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन पर पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें-

रवि बिश्नोई की गेंद पर गच्चा खा गए किंग कोहली, क्लीन बोल्ड होकर लौटे पवेलियन

Video: जोफ्रा आर्चर ने पहली गेंद पर फिल साल्ट को भेजा पवेलियन, संकट में RCB

The post वैभव सूर्यवंशी का तूफान: 15 गेंद में लगाई फिफ्टी, हेजलवुड का किया बुरा हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top