Hot News

वैशाली में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस, 28 मामलों में था आरोपी

Bihar Crime News: पीएमसीएच से फरार दो लाख रुपये के इनामी अपराधी प्रिंस उर्फ अभिषेक को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस कार्रवाई में उसका एक साथी घायल हालत में गिरफ्तार किया गया है. प्रिंस पर हाजीपुर कोर्ट में एक पुलिस जवान की हत्या समेत कुल 28 आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप था. पुलिस के अनुसार प्रिंस को कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह का शार्प शूटर माना जाता था. वह वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के हसना गांव का रहने वाला था. 300 किलों सोना लूट मामले का मास्टरमाइंड भी प्रिंस था. प्रशासन ने उसके सिर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

इलाज के लिए पीएमसीएच में कराया गया था भर्ती

कुछ समय पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था. बीमारी के कारण उसे इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस वैशाली जिले में एक मकान में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया और इलाके की घेराबंदी की गई. जैसे ही पुलिस टीम उस मकान के पास पहुंची, प्रिंस ने पुलिस पर गोली चला दी.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने जवाबी फायरिंग की. इसमें प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक को पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया.

वैशाली के पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान जिस पिस्टल से फायरिंग की गई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार साथी के पास से भी हथियार बरामद हुआ है. उसके खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि प्रिंस के मारे जाने से इलाके में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी.

इसे भी पढ़ें: स्पोर्ट्स रहे थे शिशु, मौत बनकर दीवार चीरते हुए कमरे में घुसी बस, गोपालगंज में कोहराम

The post वैशाली में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात शूटर प्रिंस, 28 मामलों में था आरोपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top